[ad_1]
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (दीपिका पादुकोण) और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देख दीपिका पादुकोण चर्चा का विषय बन गई हैं। दीपिका पादुकोण यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रही है जिसमें वो रणबीर कपूर के फेवरेट गाने पर डांस करती नज़र आ रही हैं। आपको बता दें, ये वीडियो साल 2014 के एक अवॉर्ड शो का है जो 6 साल बाद वायरल होता दिख रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
दीपिका पादुकोण का अंदाज वीडियो में फैन्स को खूब भा रहा है। इस वीडियो में दीपिका, रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो साल 2014 में हुए IIFA अवार्ड शो का है और IIFA ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को काफी लाइक और व्यूज मिल चुके हैं।
दीपिका ने इस वीडियो में ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे के साथ गोल्डन जैकेट को कैरी किया हुआ है। दीपिका के लुक की फैन्स काफी तारीफ कर रही हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में रणवीर संग कई यूनिक वीडियो शेयर किए थे। दीपिका जल्द ही फिल्म ’83’ और ‘पठान’ में भी नजर आने वाली हैं। इसी के साथ वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म की शूटिंग में भी बिजी चल रहे हैं।
।
[ad_2]
Source link
