[ad_1]
देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम की कुर्सी से हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना दिया। त्रिवेंद्र रावत से उनकी ही पार्टी के विधायक और मंत्री खुश नहीं थे। इसके बारे में बीते काफी समय से बीजेपी के नेता दिल्ली में शिकायत करने भी पहुंचते थे। अब इसी बात पर पूर्व सीएम का दर्द छलका है।
देहरादून में कल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ” जब अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से मारा जाता है तो मां द्रौपदी शोक नहीं करती हैं, मां द्रौपदी हाथ खड़े करने के लिए बोलती हैं इसका प्रतिकार करते हैं पांडवों। राजनीति में तो ये घटनाएं घटती रहती हैं। ”
जब अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से मारा जाता है तो मां द्रौपदी शोक नहीं करती हैं, मां द्रौपदी हाथ खड़े करके बोलती हैं इसका प्रतिकार करो पंडों। राजनीति में तो ये घटनाएं घटती रहती हैं: देहरादून में कल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत pic.twitter.com/clNxfVZJrb
– ANI_HindiNews (@AHindinews) 26 मार्च, 2021
बता दें कि उत्तराखंड में 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर विजय पाई थी। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।
यह भी पढ़ें-
।
[ad_2]
Source link
