हाल ही में त्रिपुरा के डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें वे एक शादी में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आए थे। हर किसी ने डीएम के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की। अब बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने भी डीएम की जमकर आलोचना की है।
सोनू निगम ने डीएम के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।जिसमें उन्होंने कहा कि, किसी डीएम का ऐसा व्यवहार देखना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि, मैं अक्सर अपनी बात ही करता हूं लेकिन आज मैं डीएम शैलेश कुमार की बाचत करने आया हूं। सोनू ने कहा कि वीडियो में जैसे वह लोगों को फटकार लगा रहे हैं, वे बहुत ही हैरान कर देने वाली हैं।
सोनू निगम ने की डीएम की आलोचना
सोनू ने वीडियो में आगे कहा कि, मुझे नहीं पता कि जो लोग शादी कर रहे हैं या उसमें शामिल हैं उन्होंने परमिशन ली है या नहीं लेकिन वीडियो में वे कह रहे हैं कि उन्होंने परमिशन ली है। इसके बाद सोनू ने डीएम से सवाल करते हुए कहा कि। डीएम साहब ये क्या तरीका है? हम किस देश में रहते हैं? इस तरीके से हम अपने देशवासियों से कैसे बात कर सकते हैं? हमारे देश में हरर किसी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। लेकिन आप उनकी बात को ही नहीं सुन रहे हैं। बसे बोल रहे हो गिरफ्तार करो, गिरफ्तार करो। आपको अपनी ताकत पर इतना जोर देना होगा। इतना गुरूर तो प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं है। वो भी लोगों से तमीज से बात करते हैं।
आप डीएम के पास कोई राजा नहीं है
सोनू ने आगे ये भी कहा कि, आप सिर्फ डीएम हैं, कोई राजा नहीं हैं। आज जब देश में बुरा हो रहा है तो सभी लोग तबके के लोग दुखी हैं। ऐसे में आप उनकी मदद करने की जगह दादागिरी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ये बी कहा कि, ऐसे लोग इस पद पर रहने के योग्य नहीं है।
मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करनी चाहिए
सोनू ने आखिरी में कहा, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि तुम्हें सजा मिली, क्योंकि तुम्हारा भी परिवार है। लेकिन आप जानते हैं कि ना हमारे विवाह में हमारे देश में हर किसी के लिए कितना खास दिन होता है। तो आपके ऐसे व्यवहार के बाद आपको क्या लगता है ये परिवार कभी इस शादी को याद रखना चाहेगा। आपको ये नहीं करना चाहिए था। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद डीएम शैलेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस: लंदन में पोल डांस सीखकर एक्ट्रेस माहिका शर्मा भारत में मचाई धूम
।
