Home Breaking News और ताकतवर हुई भारतीय वायु सेना, फ्रांस से तीन और राफेल भारत के लिए रवाना
DA Image

और ताकतवर हुई भारतीय वायु सेना, फ्रांस से तीन और राफेल भारत के लिए रवाना

by Sneha Shukla

राफेल लड़ाकू विमानों की छठवीं खेप आज शाम तक भारत पहुंच सकती है। बुधवार को फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमानों की एक खेप रवाना हो गई है। राफेल के रवानगी की जानकारी फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी है। यह तीनों राफेल विमान फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से उड़ान भर रहे हैं और ये आज शाम तक भारत में जाम सागर एयरबेस पर लैंड करेंगे।

जामनगर में लैंड करने के बाद ये विमान अंबाला के लिए उड़ान भरेंगे। फ्रांस से उड़ान भरने वाले इन विमानों की संयुक्त अरब अमीरात के एयरबस 330 मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए हवा में ही रिफ्यूलिंग होगी। तीन और राफेल विमानों के अंबाला एयरबेस पर पहुंचने के बाद इनकी कुल संख्या 20 पहुंच जाएगी।

हालांकि चार और राफेल विमानों के जल्द भारत पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि भारत में कोरोनाइरस के मामलों में वृद्धि के बाद राफेल विमानों के लाने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो गई है। क्योंकि भारत से फ्रांस के लिए रवानों होने से पहले भारतीय पायलटों को क्वारंटाइन के साथ-साथ और कई सावधानियों से गुजरना पड़ता है।

भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल की डील
बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील है। भारत में फ्रांसीसी दूत ने कहा था कि कोरोना के बावजूद 2022 तक तय समय में सभी लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि यह हमारे लिए अपमान की बात है कि कोरोना के बावजूद हम भारत को तय समय और उससे पहले राफेल सौंपने के सक्षम हैं।

Related Posts

Leave a Comment