Home panchaang-puraan Akshaya Tritiya 2021 Date: अक्षय तृतीया का दिन इसलिए भी माना जाता है शुभ, जानें मुहूर्त
DA Image

Akshaya Tritiya 2021 Date: अक्षय तृतीया का दिन इसलिए भी माना जाता है शुभ, जानें मुहूर्त

by Sneha Shukla

इस साल 14 मई 2021 को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो भी चीज का दान किया जाता है, वह बहुत ही शुभ फल दोती है। सदियों से अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो भी धातु खरीदी जाती हैं, वह भविष्य में आगे बढ़ती है। दिन दूगनी रात चौगनी उन्नति होती है, इसलिए इस दिन सोने की खरीदारी शुभ माना जाता है। इस दिन स्वर्ण आभूषण खरीदने से घर में खुशी, समृद्धी की प्राप्ति के साथ लक्ष्मी की कृपा घरों पर बनी रहती है। घरों में ही भगवान विष्णु की पूजा कर व दीप जलाकर खुश, समृद्धी की कामना की गई।

शुभ मुहूर्त: 14 मई को सुबह 5:38 बजे से शुरू होकर 15 मई 2021 तक सुबह 07:59 बजे तक रहेगा

अक्षय तृतीया के पावन दिन ही उत्तराखंड में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन गंगा स्नान करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य किया जा सकता है। इस दिन पितृ संबंधी कार्य करने से पितरों का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

Related Posts

Leave a Comment