Home panchaang-puraan Chanakya Niti : ऐसे लोगों से तुरंत बना लें दूरी, नहीं तो होगी धन, मान- सम्मान की हानि
DA Image

Chanakya Niti : ऐसे लोगों से तुरंत बना लें दूरी, नहीं तो होगी धन, मान- सम्मान की हानि

by Sneha Shukla

आर्चाय चाणक्य की नीतियों आज के समय में भी प्रभावी साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य राजनीति और कुटनीति में दृढ़ होने के साथ ही योग्य शिक्षक भी थे। आज भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों पर चलकर सफलता हासिल करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसे लोगों के बारे में भी बताया जिनके साथ रहने से नुकसान हो सकता है। ऐसे लोगों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि किन लोगों के साथ रहना नुकसानदायक हो सकता है।

बुरे कर्मों में लिप्त व्यक्ति से दूरी बना लें

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो बुरे कर्मों में लिप्त होते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से अपयश मिलता है और धन, मान- सम्मान की हानि भी होती है।

हर समय दुखी रहने वाले लोगों से दूर रहें

  • कुछ लोग हमेशा दुखी रहते हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार ऐसे लोगों से दूरी बनाने वाली चाहिए जो हमेशा दुखी रहते हैं। सुख- दुखमय जीवन का हिस्सा है। हर परिस्थिति में सामान्य रहना चाहिए।

नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहें

  • जो लोग हमेशा नकारात्मक विचार रखते हैं, उन्हें दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से हमारे मन भी नकारात्मक विचार आने लगते हैं। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।

Related Posts

Leave a Comment