Home Breaking News राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों कांग्रेस की हार की स्वीकार, कहा- आगे भी मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहेंगे
DA Image

राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों कांग्रेस की हार की स्वीकार, कहा- आगे भी मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहेंगे

by Sneha Shukla

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि वे जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘हम विनम्रता से जनता के आदेश को स्वीकार करते हैं। उन हजारों कार्यकर्ताओं और लाखों लोगों का आभार जिन्होंने जमीन पर हमारा साथ दिया। हम अपने मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहेंगे। जय हो। ‘

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह गलतियां सुधारेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है।

कांग्रेस असम और केरल में सत्ता में वापसी करने में विफल रही, जहां वह मुख्य विपक्षी दल थी। पश्चिम बंगाल में उसका सफाया हो गया तो पुडुचेरी में भी उसे हार मिली। TN में द्रमुक के नेतृत्व वाली गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

Related Posts

Leave a Comment