Home panchaang-puraan Somvati Amavasya 2021: सोमवती अमावस्या पूजन के बाद करें ये उपाय, सुख-समृद्धि मिलने की है मान्यता
DA Image

Somvati Amavasya 2021: सोमवती अमावस्या पूजन के बाद करें ये उपाय, सुख-समृद्धि मिलने की है मान्यता

by Sneha Shukla

[ad_1]

सोमवती अमावस्या 2021: चंद्रमा की बढ़ती-घटती कलाओं के कारण हर महीने पूर्णिमा व अमावस्या तिथि पड़ती है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या पड़ती है। इस बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 अप्रैल 2021 (सोमवार) को है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। वर्ष 2021 में सिर्फ एक सोमवती अमावस्या पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों का श्राद्ध व तर्पण आदि कार्य भी किए जाते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शास्त्रों में वर्णित है कि सोमवती अमावस्या के व्रत और पूजा के उपायों से सुहागनों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

सोमवती अमावस्या के दिन विस्कुम्भ योग का शुभ संयोग, जानिए इस दिन बनने वाले सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

पूरे साल में केवल एक ही आयागी सोमवती अमावस्या, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करें-क्या नहीं

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय-

1. अमावस्या के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन शांत रहकर स्नान करने से हजार गौदान के बराबर फल मिलता है।
2. इस दिन पीपल और भगवान विष्णु की पूजा और उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान निरोगी व चिरंजीवी होती है।
3. इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।
4. सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने पीपल की पूजा करते हैं। इसके बाद धान, पान व खड़ी हल्दी को मिला कर उसे वैध रूप से तुलसी पर अर्पित करना चाहिए।
5. शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला व्यक्ति समृद्ध, स्वस्थ्य होता है।
6. इस दिन तीर्थ तट पर पितृओं के पिंड दान व तर्पण करने से पितृशाप और पितृदोष से मुक्ति मिलती है।



[ad_2]

Source link

Related Posts

Leave a Comment