Home India Viral Video: इस बच्चे ने किया दिल जीतने वाला काम, लोग बोले- बड़ों से ज्यादा बच्चों में इंसानियत
Viral Video: इस बच्चे ने किया दिल जीतने वाला काम, लोग बोले- बड़ों से ज्यादा बच्चों में इंसानियत

Viral Video: इस बच्चे ने किया दिल जीतने वाला काम, लोग बोले- बड़ों से ज्यादा बच्चों में इंसानियत

by Sneha Shukla

कहते हैं कि बच्चे सबसे अधिक सच्चे होते हैं। उनके मन में छल बिल्कुल नहीं होता है। वह हर हाल में लोगों की मदद करना चाहते हैं। एक ऐसे ही बच्चे का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक बच्चा कबूतर को पानी पिला रहा है। इस वीडियो में बच्चे का कबूतर के लिए प्यार और पानी पिलाने जैसे इंसानियत के काम को देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में, लड़का एक छोटी बालकनी के अंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और कबूतर उसके बगल में स्थित छत पर है। लड़का ग्रिल के से अपना हाथ बाहर निकालते हुए पानी को कबूतर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

पहले कबूतर डरता हुआ दिखाई दे रहा फिर वह पानी पीता है। इस वीडियो ने इंचरनेट पर हजारों लोगों का दिल जीत लिया है। अब तक इस वीडियो पर 5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लोग लगातार कम कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि आजकल से बच्चों में बड़ों से ज्यादा इंसानियत है।

Related Posts

Leave a Comment