Home » #ladengecoronase : जर्मनी ने भारत को भेजे 120 वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और मोनोक्लोनल की खेप आनी बाकी
जर्मनी ने भारत को भेजी मदद...

#ladengecoronase : जर्मनी ने भारत को भेजे 120 वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और मोनोक्लोनल की खेप आनी बाकी

by Sneha Shukla

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

द्वारा प्रकाशित: जीत कुमार
Updated Sun, 02 May 2021 12:38 AM IST

जर्मनी ने भारत को भेजी मदद …
– फोटो: एएनआई

ख़बर सुनना

देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना की बेकाबू होती दूसरी लहर से लड़ने के लिए दुनिया के देश भारत की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जर्मनी द्वारा प्रेषित 120 वेंटिलेटर की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए हम हमारे भरोसेमंद साथी और मित्र जर्मनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और 120 वेंटिलेटर के उपहार के लिए जर्मनी का आभारी हूं।

सूत्रों के मुताबिक जर्मनी अगले सप्ताह एक मोबाइल ऑक्सीजन प्लांट भी भेजेगा साथ ही 13 जर्मन तकनीकी कर्मचारी भारत आए हैं जो प्लांट को लगाने में मदद कर रहे हैं और भारतीय तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके साथ ही रेमडेसिवीर और मोनोक्लोनल की एक खेप आना बाकी है।

विस्तार

।

Related Posts

Leave a Comment