Home EDUCATION शादी के बाद क्या होता है ? – Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai
Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai

शादी के बाद क्या होता है ? – Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai

by Anjali Anjali

Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai :- शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें दो लोग एक दूसरे के साथ नए रिश्ते में आते हैं। नए रिश्ते के साथ-साथ उन पर ढेर सारी जिम्मेदारी भी आती है। शादी में ना केवल दो लोगों के रिश्ते जोड़ते हैं।

बल्कि दो परिवार आपस मे जुड़ते हैं। अक्सर लोगो के मन में ये सवाल जरूर आता है, कि Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai और किस तरह कि फीलिंग मन में होती है।

आज के इस लेख मे हम आपको बताएंगे, कि Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai और किस तरह का एहसास मन में उठता है। इसके अलावा हम आपको शादी के विषय पर पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं –


शादी क्या है ? | Shaadi Kya Hai

शादी एक पवित्र बंधन और एक पवित्र रिश्ता होता है जो एक लड़के और लड़की के बीच में जुड़ता है। इसके साथ-साथ यह दो परिवारों का भी मिलन होता है जहां पर दो अनजान परिवार एक दूसरे के साथ रिश्ता जोड़ते हैं और वही रिश्ता उनके लिए अन्य रिश्तो से ज्यादा बड़ा बन जाता है।

जब कोई लड़का और एक लड़की अपनी सहमति से एक दूसरे के साथ पूरा जीवन बिताने का फैसला लेते हैं और फैसला लेने के बाद एक दूसरे के साथ पूरे रस्मों रिवाजों से अग्नि के सात फेरे लेते हैं तो इसे ही शादी कहा जाता है।

शादी के फेरे लेते समय सात वचन भी लिए जाते हैं जो एक लड़का और एक लड़की अपने पूरे वैवाहिक जीवन में निभाने की कोशिश करते है।


शादी के बाद क्या होता है ? ( Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai )

अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं, कि Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai क्योंकि हर लड़का एवं लड़की को यह डर होता है कि जब उनकी शादी हो जाएगी और वह एक नए बंधन में जुड़ेंगे, तो उनके साथ आगे क्या-क्या चीजें हो सकती हैं।

शादी से पहले हर लड़के एवं लड़की में एक घबराहट बनी रहती है, जिसके कारण ही वह अलग-अलग माध्यम से यह जानने की कोशिश करते हैं कि शादी के बाद उनके साथ क्या-क्या होगा।

अक्सर हर शादी के बाद एक नवविवाहित जोड़े के साथ कुछ सामान्य चीजें जरूर होती हैं जो कि इस प्रकार है :-

1. शादी के बाद नयी जिम्मेदारियों का आना

शादी के पहले हम अपने परिवार में रहते हैं, जहां पर हमें हमेशा एक Comfort life मिलती है और हमें घर से संबंधित अधिक जिम्मेदारियों भी नहीं उठानी पड़ती है, क्योंकि यह जिम्मेदारियां उठाने के लिए हमारे माता पिता हमारे साथ होते हैं।

परंतु शादी के बाद जो जिम्मेदारियां अभी तक माता-पिता निभाते आ रहे थे वह जिम्मेदारियां हमारे ऊपर आ जाती हैं। जैसे घर के खर्चे, कुछ अहम फैसले लेना, परिवार की जरूरतों को पूरा करना इत्यादि। इसी तरह शादी के बाद का जीवन जिम्मेदारियों से भरा होता है।

2. कई प्रकार के उतारचढ़ाव आना

शादी के बाद हमें कई अलग-अलग प्रकार के उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं। जिस तरह रोलर कोस्टर का राइड लेते समय हमें कई अलग-अलग रास्तों और उतार-चढ़ाव को पार करना पड़ता है उसी तरह शादी के बाद भी इस तरह के उतार-चढ़ाव को पार करना पड़ता है।

यह उतार-चढ़ाव पति और पत्नी दोनों को साथ मिलकर पार करना होता है। क्योंकि अगर हम अकेले ही किसी भी समस्या से निपटने का प्रयास करेंगे तो हो सकता है कि वह समस्या बढ़ती चली जाएं।

3. आदतों में बदलाव

ऐसा लगभग हर शादी में होता है कि हर पति पत्नी को अपने Partner के हिसाब से अपने आदतों में बदलाव करने पड़ते हैं। जैसे पति को पत्नी की कोई आदत नहीं पसंद होती है।

तो उस आदत को पत्नी बदलने का प्रयास करती है और वहीं दूसरी तरफ पति भी अपनी पत्नी के लिए कुछ आदतों को बदलने का प्रयास करता है ताकि वह शादी में एक सुखी जीवन बिता सकें।

शादी के बाद एक पति पत्नी को खुद को उसी सांचे में ढाल लेना चाहिए जिससे कि उनका वैवाहिक जीवन स्वर्ग बन सके। इसलिए शादी के बाद आदतों को बदलने में किसी भी तरह की बुराई नहीं है।

4. नए रिश्तो का जुड़ना

जैसा कि आप जानते हैं शादी के बाद केवल एक पति पत्नी का ही रिश्ता नहीं जुड़ता बल्कि दो परिवारों का रिश्ता जुड़ता है तो ऐसे में पति और पत्नी को कुछ नए रिश्ते भी अपनाने पड़ते हैं।

जैसे पत्नी को पति से जुड़े कुछ रिश्ते अपनाने पड़ते हैं, और वहीं दूसरी तरफ पति को पत्नी से जुड़ी कुछ रिश्तो को अपनाने पड़ते हैं। जैसे – शादी के बाद पति-पत्नी को सास-ससुर के रूप में एक और माता-पिता मिलते है इत्यादि।

5. शादी के बाद रोमांस होना

शादी से पहले किसी भी व्यक्ति के जीवन में लगभग रोमांस की कमी होती है लेकिन जब शादी के बाद किसी भी लड़का या लड़की को उसका Life Partner मिल जाता है तो उनके जिंदगी में एक नहीं भावना भी जुड़ जाती है और वह रोमांस की भावना होती है।

रोमांस का मतलब केवल शारीरिक संबंध ही नहीं होता बल्कि एक दूसरे का ख्याल रखना और एक-दूसरे पर अटूट विश्वास करना भी एक रोमांस होता है।


निष्कर्ष :

आज के इस लेख में हमने आपको बताया, कि Shaadi Ke Baad Kya Hota Hai ? उम्मीद है, कि इस लेख के माध्यम से आपको शादी से संबंधित कई नई चीजों के बारे में जानकारी मिली होगी।

यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है, जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।


FAQ

प्रश्न 1शादी के बाद का जीवन कैसा होता है ?

उत्तर - शादी के बाद का जीवन प्यार से, जिम्मेदारियों से और नए रिश्तो से भरा हुआ होता है।

प्रश्न 2लड़की को शादी के बाद क्या होता है ?

उत्तर - लड़की को शादी के बाद घबराहट होती है और डर लगता है क्योंकि उसे शादी के बाद एक पूरे नए परिवार को अपनाना पड़ता है।

प्रश्न 3शादी के लिए सही उम्र क्या है ?

उत्तर - सरकार के हिसाब से शादी के लिए सही उम्र 21 वर्ष रखी गई है। परंतु जब एक लड़का लड़की पूरे मन से शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो वहीं शादी के लिए सही उम्र होती है।

Read Also :-

Related Posts

Leave a Comment